राजस्थान सरकारी कॉलेज एडमिशन 2026: स्नातक प्रथम सेमेस्टर ऑनलाइन फॉर्म शुरू
ताजा अपडेट: आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक पार्ट-1 (Semester I) का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।
नमस्कार दोस्तों! राजस्थान के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक (BA/BSc/BCom) प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यदि आप 12वीं उत्तीर्ण कर चुके हैं, तो मेरिट के आधार पर सरकारी कॉलेज में अपनी सीट पक्की करने के लिए समय पर आवेदन करें।
स्टेप-बाय-स्टेप फॉर्म भरने की प्रक्रिया
(वीडियो देखें और बिना किसी गलती के अपना फॉर्म भरें)
📅 महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
| कार्यक्रम | निर्धारित तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ | 01 मई 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 15 मई 2026 |
| प्रथम वरीयता सूची का प्रकाशन | 20 मई 2026 |
| ई-मित्र पर शुल्क जमा कराने की तिथि | 25 मई 2026 तक |
| कॉलेज में शिक्षण कार्य का प्रारंभ | 01 जुलाई 2026 |
📂 आवश्यक दस्तावेज (Documents List)
- कक्षा 10वीं व 12वीं की अंकतालिका
- जाति प्रमाण पत्र एवं मूल निवास प्रमाण पत्र
- जन आधार कार्ड एवं आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो व मोबाइल नंबर