📢 Rajasthan Pre D.El.Ed. (BSTC) Counselling Schedule 2026: बीएसटीसी समय सारणी जारी, यहाँ देखें पूरी डिटेल्स
Rajasthan Pre D.El.Ed. Counselling 2026: प्रारंभिक शिक्षा विभाग, राजस्थान ने प्री डी.एल.एड. परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित करने के बाद अब काउंसलिंग और ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन (Correction) का विस्तृत शेड्यूल और गाइडलाइन जारी कर दी है। जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
⚠️ महत्वपूर्ण नोट (Correction Warning): काउंसलिंग पंजीकरण से पूर्व आवेदन पत्र में संशोधन किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे कि नाम, माता का नाम, पिता का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और पाठ्यक्रम के प्रकार (सामान्य / संस्कृत) में कोई भी बदलाव या संशोधन नहीं किया जा सकेगा।
📅 प्री डी.एल.एड. काउंसलिंग 2026 की सम्पूर्ण समय सारणी
नीचे दी गई तालिका में काउंसलिंग, कॉलेज अलॉटमेंट और रिपोर्टिंग की सभी महत्वपूर्ण तिथियां दी गई हैं:
| क्र.सं. | विवरण (Event Details) | अवधि / दिनांक (Important Dates) |
|---|---|---|
| 1. | काउंसलिंग पंजीकरण से पूर्व आवेदन पत्र में संशोधन मय शुल्क रु. 200/- (ऑनलाइन भुगतान) | 11-06-2026 (गुरुवार) से 16-06-2026 (मंगलवार) तक |
| 2. | काउंसलिंग पंजीयन मय शुल्क रु. 3000/- ऑनलाइन (ई-मित्र / नेट बैंकिंग / यूपीआई द्वारा) जमा करवा कर कॉलेज चॉइस भरने की तिथि। | 11-06-2026 (गुरुवार) से 16-06-2026 (मंगलवार) तक |
| 3. | प्रथम चरण अलॉटमेंट सूची (First Round Allotment List) | 20-06-2026 (शनिवार) |
| 4. | प्रथम चरण अलॉटमेंट के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क (रु. 13555/-) का ऑनलाइन भुगतान तिथि | 20-06-2026 (शनिवार) से 27-06-2026 (शनिवार) तक |
| 5. | अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं उपस्थित होकर आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग करना | 20-06-2026 (शनिवार) से 29-06-2026 (सोमवार) तक |
| 6. | शिक्षण संस्थानों द्वारा प्रवेशार्थियों के दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन | 20-06-2026 (शनिवार) से 29-06-2026 (सोमवार) तक |
| 7. | अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं के लॉगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना | 20-06-2026 (शनिवार) से 29-06-2026 (सोमवार) तक |
| 8. | अपवर्ड मूवमेंट (Upward Movement) हेतु आवेदन करने की तिथि | 03-07-2026 (शुक्रवार) से 04-07-2026 (शनिवार) तक |
| 9. | अपवर्ड मूवमेंट उपरान्त परिणाम की घोषणा | 07-07-2026 (मंगलवार) |
| 10. | अपवर्ड मूवमेंट के पश्चात आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग की तिथि | 07-07-2026 (मंगलवार) से 09-07-2026 (गुरुवार) तक |
💳 फीस विवरण (Fee Structure)
- आवेदन संशोधन शुल्क: रु. 200/-
- काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुल्क: रु. 3000/-
- कॉलेज अलॉट होने के बाद शेष शुल्क: रु. 13555/-
💻 महत्वपूर्ण लिंक्स और आधिकारिक वेबसाइट
अभ्यर्थी नियमित अपडेट के लिए मुख्य वेबसाइट का अवलोकन करते रहें: predeledraj2026.com
No comments:
Post a Comment