1. सामाजिक सुरक्षा पेंशन: समस्त योजनाओं की जानकारी
राजस्थान और केंद्र सरकार की सभी पेंशन योजनाओं की पात्रता और लाभ
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत आने वाली सभी मुख्य योजनाओं का विवरण नीचे दिया गया है। आवेदन करने से पहले अपनी श्रेणी के अनुसार पात्रता की जाँच अवश्य करें।
1. मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना
पात्रता: महिला (55 वर्ष से अधिक), पुरुष (58 वर्ष से अधिक)।
शर्त: परिवार की कुल वार्षिक आय ₹48,000 से कम होनी चाहिए।
लाभ: ₹1,150/- प्रतिमाह (75 वर्ष के बाद राशि बढ़ जाती है)।
2. मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना
पात्रता: 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाएं।
शर्त: वार्षिक आय ₹48,000 से कम (बीपीएल/अंत्योदय हेतु आय सीमा की बाध्यता नहीं)।
लाभ: ₹1,150/- प्रतिमाह।
3. मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना
पात्रता: किसी भी आयु का व्यक्ति जो 40% या उससे अधिक दिव्यांग हो।
शर्त: वार्षिक आय ₹60,000 से कम (प्राकृतिक रूप से बोने व्यक्ति/किन्नर श्रेणी हेतु अलग नियम)।
लाभ: ₹1,150/- प्रतिमाह।
4. लघु एवं सीमांत किसान वृद्धजन पेंशन योजना
पात्रता: छोटे और सीमांत किसान (महिला 55+, पुरुष 58+)।
शर्त: जिनके पास खेती योग्य कम जमीन हो और कोई अन्य आय का स्रोत न हो।
लाभ: ₹1,150/- प्रतिमाह।
5. इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना
पात्रता: बीपीएल (BPL) परिवार के सदस्य जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है।
लाभ: केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से ₹1,150/- प्रतिमाह।
6. इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना
पात्रता: बीपीएल परिवार की विधवा महिलाएं जिनकी आयु 40 वर्ष से 79 वर्ष के बीच है।
लाभ: ₹1,150/- प्रतिमाह।
7. इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय विकलांग पेंशन योजना
पात्रता: बीपीएल परिवार के 18 से 79 वर्ष के व्यक्ति जो गंभीर रूप से विकलांग (80% या अधिक) हों।
लाभ: ₹1,150/- प्रतिमाह।
पूरी जानकारी के लिए यह वीडियो देखें
2. आवेदन हेतु जरुरी दस्तावेज
पेंशन आवेदन करने से पहले इन सभी दस्तावेजों को तैयार रखें
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का आवेदन ऑनलाइन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज और जानकारी होना अनिवार्य है:
मुख्य दस्तावेज (अनिवार्य)
श्रेणी के अनुसार अतिरिक्त दस्तावेज
| पेंशन श्रेणी | आवश्यक दस्तावेज |
|---|---|
| विधवा पेंशन | पति का मृत्यु प्रमाण पत्र और जन आधार में 'विधवा' स्टेटस। |
| विकलांग पेंशन | मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी 40% या अधिक का विकलांगता प्रमाण पत्र। |
| परित्यक्ता पेंशन | न्यायालय का आदेश या ग्राम पंचायत/पार्षद द्वारा जारी प्रमाण पत्र। |
दस्तावेज तैयार करने की पूरी प्रक्रिया देखें
3. ऑनलाइन आवेदन (ईमित्र पोर्टल से)
ईमित्र के माध्यम से नया पेंशन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया
ईमित्र पोर्टल के माध्यम से **SSP (Social Security Pension)** पोर्टल पर आवेदन करने के लिए इन चरणों का पालन करें:
ईमित्र लॉगिन और सर्विस चयन
ईमित्र पोर्टल पर लॉगिन करें और Utility सर्विस में "SSP" टाइप करें। यहाँ "Social Security Pension (SSP) Registration" सर्विस का चयन करें।
जन आधार सत्यापन
आवेदक का Jan Aadhaar ID नंबर डालें। परिवार के सदस्यों की लिस्ट खुलेगी, पेंशनर का चयन करें और OTP या फिंगरप्रिंट के माध्यम से सत्यापन करें।
डेटा ऑटो-फिल और जाँच
सत्यापन के बाद आवेदक की जानकारी जन आधार से अपने आप आ जाएगी। फोटो, नाम और उम्र की जाँच करें। यदि कोई जानकारी गलत है, तो पहले जन आधार अपडेट करें।
बैंक विवरण और सबमिट
बैंक खाते की जाँच करें, आय का विवरण भरें और फॉर्म को Save & Submit करें। सबमिट करने के बाद टोकन काटें और रसीद प्रिंट करें।
ध्यान रखने योग्य बात:
आवेदन सबमिट होने के बाद यह पहले Tehsildar (तहसीलदार) या BDO (बीडीओ) के पास वेरिफिकेशन के लिए जाता है। वहां से अप्रूव होने के बाद ही पेंशन चालू होती है।
पूरी प्रक्रिया लाइव वीडियो में देखें
4. वार्षिक सत्यापन (ईमित्र पोर्टल से)
पेंशन चालू रखने के लिए हर साल बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया
राजस्थान सरकार के नियमानुसार, हर पेंशनर को वर्ष में एक बार (मुख्यतः नवंबर-दिसंबर में) अपना **वार्षिक भौतिक सत्यापन** करवाना अनिवार्य है। ईमित्र से सत्यापन की प्रक्रिया नीचे दी गई है:
Fingerprint Scan
फिंगरप्रिंट मशीन (Morpho/Mantra) द्वारा सत्यापन।
Iris Scan
आंखों की पुतली (Iris Machine) द्वारा सत्यापन।
सत्यापन करने के चरण:
जरुरी सूचना: यदि बायोमेट्रिक काम नहीं कर रहा है, तो आप OTP के माध्यम से सत्यापन नहीं कर सकते। ऐसी स्थिति में आपको अगले टॉपिक में बताए गए Mobile App (Face RD) का उपयोग करना चाहिए।
ईमित्र से सत्यापन का लाइव डेमो देखें
5. Mobile App से आवेदन
RAJSSP मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे पेंशन आवेदन की प्रक्रिया
अब आप बिना ईमित्र जाए, अपने मोबाइल से भी नया पेंशन आवेदन भर सकते हैं। इसके लिए आपको **RAJSSP** और **Aadhaar Face RD** ऐप की आवश्यकता होगी।
1. RAJSSP App
गूगल प्ले स्टोर से आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें।
2. Aadhaar Face RD
चेहरा स्कैन करने के लिए UIDAI का यह ऐप अनिवार्य है।
फायदा: मोबाइल ऐप से आवेदन करने पर आपको फिंगरप्रिंट मशीन की जरूरत नहीं पड़ती और बायोमेट्रिक न आने की समस्या भी खत्म हो जाती है।
मोबाइल ऐप का उपयोग कैसे करें? (वीडियो देखें)
6. Mobile App से सत्यापन (Face RD)
बिना फिंगरप्रिंट मशीन के चेहरे से घर बैठे पेंशन सत्यापन की विधि
यदि किसी पेंशनर के हाथ की रेखाएं घिस गई हैं या बायोमेट्रिक मशीन पर फिंगरप्रिंट नहीं आ रहे हैं, तो आप **Face Recognition** तकनीक का उपयोग करके मोबाइल से सत्यापन कर सकते हैं।
आवश्यक तैयारी:
- मोबाइल में RAJSSP App और Aadhaar Face RD App इंस्टॉल हो।
- मोबाइल का फ्रंट कैमरा साफ़ हो और पर्याप्त रोशनी (Light) हो।
- पेंशनर का चेहरा जन आधार/आधार कार्ड से मिलता हो।
सत्यापन की प्रक्रिया:
1. ऐप ओपन और विकल्प का चुनाव
RAJSSP ऐप खोलें और "Yearly Verification" विकल्प पर क्लिक करें।
2. PPO विवरण दर्ज करें
पेंशनर का PPO Number डालें। सिस्टम अपने आप पेंशनर का डेटा जन आधार से उठा लेगा।
3. Face Authentication (चेहरा स्कैन)
"Face Authentication" बटन दबाएं। कैमरा खुलेगा, पेंशनर को कैमरे के सामने रखें और उन्हें पलकें झपकाने (Blink eyes) को कहें।
4. डेटा पुष्टि (Declaration)
चेहरा मैच होने के बाद कुछ सवाल पूछे जाएंगे (जैसे सरकारी नौकरी या आय)। उचित उत्तर (प्रायः 'No') चुनकर आगे बढ़ें।
5. फाइनल सबमिट
Submit पर क्लिक करें। स्क्रीन पर "Verification Successful" का मैसेज और रसीद दिखाई देगी।
महत्वपूर्ण सुझाव: फेस स्कैन करते समय पीछे का बैकग्राउंड सादा (Plain) रखें और सुनिश्चित करें कि पेंशनर के चेहरे पर सीधी रोशनी पड़ रही हो। इससे वेरिफिकेशन पहली बार में ही सफल हो जाएगा।
Face RD से लाइव सत्यापन देखें
7. Pension Status Check
अपने आवेदन की वर्तमान स्थिति और पेंशन जारी होने की जाँच करें
नया आवेदन करने के बाद या रुकी हुई पेंशन की स्थिति जानने के लिए आप आधिकारिक पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी लॉगिन आईडी की आवश्यकता नहीं है।
वेबसाइट के माध्यम से
- RAJSSP पोर्टल पर Reports मेनू में जाएं।
- Application Status विकल्प चुनें।
- एप्लीकेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
मोबाइल ऐप के माध्यम से
- RAJSSP ऐप खोलें।
- Status बटन पर क्लिक करें।
- PPO नंबर या जन आधार नंबर से सर्च करें।
स्टेटस का मतलब समझें:
नोट: यदि स्टेटस में 'Objection' दिखा रहा है, तो तुरंत अपने नजदीकी ईमित्र पर जाकर जन आधार में सुधार करवाएं या संबंधित ऑफिस में संपर्क करें।
पेंशन स्टेटस चेक करने का लाइव तरीका
8. PPO Number निकालने के सभी तरीके
जन आधार, आधार, बैंक खाता या मोबाइल ऐप से PPO नंबर कैसे खोजें
पेंशनर का 12 अंकों का PPO (Pension Payment Order) नंबर खोजने के लिए आप नीचे दिए गए किसी भी माध्यम का उपयोग कर सकते हैं:
जन आधार / आधार से
ईमित्र के SSP Portal पर 'Search' में जाकर किसी भी आईडी से PPO नंबर मिल जाएगा।
बैंक अकाउंट से
यदि आधार याद नहीं है, तो RAJSSP पोर्टल पर बैंक अकाउंट नंबर डालकर भी PPO सर्च कर सकते हैं।
मोबाइल ऐप से
RAJSSP App में 'Status' या 'Find PPO' पर क्लिक करके मोबाइल से निकालें।
नाम और मोबाइल से
पेंशनर के नाम और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से भी पोर्टल पर PPO सर्च किया जा सकता है।
ईमित्र पर कैसे सर्च करें?
| उपलब्ध जानकारी | ईमित्र पर प्रक्रिया |
|---|---|
| आधार / जन आधार | SSP Portal > Reports > Search PPO > Enter ID |
| बैंक खाता | SSP Portal > Reports > Bank Account Wise Search |
| मोबाइल नंबर | Mobile App > Track Status > Mobile Search |
महत्वपूर्ण: यदि किसी भी आईडी से PPO नंबर नहीं मिल रहा है, तो इसका मतलब है कि पेंशनर का डेटा अभी पोर्टल पर अपडेट नहीं हुआ है या पेंशन स्थाई रूप से बंद हो चुकी है।
PPO नंबर खोजने के सभी तरीके - वीडियो देखें
9. PPO Print (ईमित्र से केवल सूचना हेतु)
ईमित्र से PPO जैसा दिखने वाला पेज कैसे निकालें और इसकी सच्चाई
महत्वपूर्ण जानकारी (Sahi Jankari):
ईमित्र या RAJSSP पोर्टल से **Original PPO कभी भी डाउनलोड नहीं होता है।** ऑनलाइन जो प्रिंट निकलता है, वह केवल PPO जैसा दिखने वाला एक **Status Page** होता है। यह बिना किसी डिजिटल सिग्नेचर या वेरिफिकेशन के डाउनलोड होता है और केवल जानकारी के लिए उपयोग किया जा सकता है।
पोर्टल से PPO पेज निकालने का तरीका:
- RAJSSP पोर्टल पर Reports विकल्प पर क्लिक करें।
- यहाँ Beneficiary Report का चयन करें।
- पेंशनर का PPO नंबर दर्ज करें और कैप्चा भरकर Show Report पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने पेंशनर की पूरी जानकारी आ जाएगी, जिसे आप प्रिंट कर सकते हैं।
याद रखें: यह प्रिंट केवल पेंशनर को उसका PPO नंबर और स्टेटस दिखाने के लिए काम आता है। किसी भी सरकारी कार्यालय में आधिकारिक काम के लिए विभाग द्वारा प्रमाणित कॉपी ही मान्य होती है।
पूरी सच्चाई इस वीडियो में देखें
10. Payment Status कैसे देखे
पेंशन के पैसे खाते में आए या नहीं? इन 2 आसान तरीकों से चेक करें
पेंशनर के खाते में किस महीने की पेंशन कितनी तारीख को जमा हुई है, इसकी पूरी जानकारी आप नीचे दिए गए दो तरीकों से देख सकते हैं:
1. RAJSSP पोर्टल के माध्यम से
- Reports सेक्शन में जाकर Pensioner Payment Register चुनें।
- अपना PPO Number और कैप्चा कोड भरें।
- यहाँ आपको महीने-वार (Month-wise) भुगतान का पूरा विवरण मिल जाएगा।
2. RAJSSP मोबाइल ऐप से
- ऐप खोलें और Pensioner Status विकल्प पर क्लिक करें।
- पेंशनर का PPO नंबर या जन आधार नंबर दर्ज करें।
- Payment Details टैब में जाकर अंतिम भुगतान की स्थिति देखें।
पेमेंट रजिस्टर में क्या जानकारी मिलती है?
पेमेंट स्टेटस चेक करने का लाइव डेमो
11. ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड
आवेदन हेतु आवश्यक फॉर्म और उनकी वास्तविकता की जानकारी
ऑनलाइन आवेदन की सच्चाई:
वर्तमान में पेंशन योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए **किसी भी ऑफलाइन फॉर्म की कानूनी जरूरत नहीं होती है।** सारा डेटा सीधे आपके जन आधार कार्ड से लिया जाता है। इसलिए आवेदन से पहले सभी दस्तावेज (बैंक, आय, जाति) जन आधार में लिंक होना अनिवार्य है।
हालांकि, यदि आपके क्षेत्र में संबंधित कार्यालय (तहसील या पंचायत) द्वारा रिकॉर्ड हेतु फॉर्म की मांग की जाती है, तो आप नीचे दिए गए लिंक से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:
सलाह: ऑफलाइन फॉर्म भरने से पहले एक बार अपने जन आधार की e-KYC जरूर चेक कर लें। यदि e-KYC पूरी है, तो 90% मामलों में आपको किसी फॉर्म की जरूरत नहीं पड़ेगी।